सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर रविवार को हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात को गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों ने बाइक पर सवार होकर सलमान खान के घर के बाहार फायरिंग की थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को गिरफ्तारी की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सुनील पाल है। अब इन आरोपियों को मुंबई लाने की तैयारी चल रही है।

माना जा रहा है आरोपी लंबे समय से इस घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। दोनों एक महीने पहले से मुंबई से सटे पनवेल की एक सोसाइटी में रह रहे थे। वहीं घटना को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपियों ने सलमान खान के घर की रेकी की थी जिसके बाद रविवार को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये बताया कि इस घटना में उसकी गैंग का हाथ है। जानकारी के मुताबिक 1998 के काले हिरण शिकार केस के बाद मामले सलमान खान को ये धमकिया मिलती रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here