भारतीय थल सेना ने समयावधि के आधार पर पांच महिला अधिकारियों को कर्नल पद पर पदोन्नत किया है। यह महिलाएं 26 वर्ष की सेवा पूरी कर चुकी हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह पहली बार है कि महिला अधिकारियों को सिग्नल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मकैनिकल इंजीनियर्स तथा इंजीनियर्स कमान में कर्नल के पद पर सेवा करने की मंजूरी दी गई है। इससे पहले महिलाओं को केवल चिकित्सा कमान और शिक्षा कमान तथा जज एड्वोकेट जनरल में कर्नल के पद पर पदोन्नत किया जाता था।