राजनाथ सिंह ने झारखंड के खूंटी में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं करते लेकिन कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटकर राजनीति की है। देश की सामाजिक समरसता को तार-तार कर दिया है। देश में जो गरीब हो उसकी मदद की जानी चाहिए चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो या कोई भी हो,ये देश को कहां ले जाना चाहते हैं।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा आदिवासी कल्याण मंत्रालय का बजट अब 6 गुना बढ़ा दिया गया है। भारत के 25 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर किया। उन्होंने कहा कि यह हम नहीं कह रहे, यह नीति आयोग ने कहा है। राजनाथ सिंह ने जनसभा को बताया कि किस तरह हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन युद्ध के समय वहां फंसे साढ़े 22 हजार भारतीय बच्चों को वहां से निकलवाया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं करते लेकिन कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटकर राजनीति की है। देश की सामाजिक समरसता को तारतार कर दिया है।










