हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चोटाला आज आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। वे जेबीटी अध्यापक भर्ती घोटाले मामले में दस वर्ष के लिए जेल गए थे। 86 वर्षीय चोटाला परोल पर थे।
पिछले महीने दिल्ली सरकार ने कोविड महामारी के चलते दस वर्ष के सजायेआफ्ता कैदियों को छह महीने की छूट दी थी। सरकारी सूत्रों के अनुसार श्री चोटाला अपनी सजा के 9 साल 9 महीने पूरे कर चुके हैं और वे जेल से बाहर आने के पात्र हो गए थे। श्री चोटाला को 2013 में अध्यापक भर्ती घोटाले में दस वर्ष की सजा हुई थी।