गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। एक ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि वे पार्टी का पद और प्राथमिक सदस्यता छोड रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके सभी साथी और गुजरात के लोग इस फैसले का स्वागत करेंगे।
पटेल ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद वे गुजरात के भविष्य के लिए और सार्थक काम कर सकेंगे। पटेल हाल ही में प्रदेश कांग्रेस नेताओं की आलोचना करने पर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने अपने को प्रताडित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कई नेताओं के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पटेल ने सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के निर्णय लेने की क्षमता की भी सराहना की थी। हाल ही में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें हिन्दू होने पर गर्व है और इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाहें सामने आई थीं।