तेलंगाना में हैदराबाद के भोइगुड़ा इलाके में कबाड़ के गोदाम में लगी आग में 11 मजदूरों की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार आग सुबह लगभग 4 बजे लगी। दुर्घटना के शिकार सभी दिहाड़ी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। आग पर काबू पाने के लिए 9 दमकल को लगाया गया है। संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।
दुर्घटना के समय लगभग 15 मजदूर सो रहे थे। इनमें से दो आग से सुरक्षित निकल पाने में सफल रहे,जबकि 13 इसमें फस गए। बचाव अधिकारियों ने 11 शव बरामद कर लिए है और इन्हें गांधी अस्पताल भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रूपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है।