दिल्ली सचिवालय समेत कई इलाकों में घुसा पानी, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद

New Delhi: A vehicle moves through a flooded road near the Red Fort as the swollen Yamuna river floods low-lying areas, in New Delhi, Thursday, July 13, 2023. The torrential Yamuna in Delhi swelled to a staggering 208.48 metres Thursday morning, inundating nearby streets and public and private infrastructure, and causing immense hardships to people living in close proximity to the river. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI07_13_2023_000037B)

यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया, जो पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है। इसके अलावा बोट कॉलोनी, गीता कॉलोनी, गांधी नगर के कुछ हिस्से, अशोक नगर और पांडव नगर जैसे इलाके भी जलमग्न हो गए. शहर में कई इलाकों से लोगों को निकालने की घोषणा की गई है।

इस बीच सीएम केजरीवाल ने तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स बंद हो गए हैं . इसकी वजह से दिल्ली वालों के लिए लगभग 25 परसेंट पानी कम हो जायेगा . 1-2 दिन दिक्कत होगी . कल शाम तक हम पानी शुरू कर पाएंगे।

यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ पर यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश व निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और उसकी गति भी सीमित कर दी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यमुना में पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है और इससे 1978 का सर्वकालिक रिकॉर्ड टूट गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here