अमरावती/नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए केंद्र सरकार का आर्थिक रोडमैप सामने रखा है। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का स्पष्ट मंत्र ‘निवेश से रोजगार’ (Investment to Employment) है।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पोर्ट लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े कई मेगा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश की लंबी समुद्री तटरेखा का जिक्र करते हुए कहा कि डबल-इंजन सरकार मिलकर राज्य को एक ऐसा औद्योगिक केंद्र बना रही है, जो युवाओं को केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाएगा।
यह कड़ा आर्थिक संदेश देश के विकास पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक विरोधियों के मुंह पर करारा जवाब है। ‘नेशन फर्स्ट’ के विजन और लालफीताशाही पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ सरकार क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन के लिए पूरी तरह से फ्रंट-फुट पर काम कर रही है।










