देश आज पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ0 ए पी जे अब्‍दुल कलाम की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारत के 11वें राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर ए. पी. जे. अब्‍दुल कलाम की जयंती आज सयुक्‍त राष्‍ट्र के तत्‍वाधान में विश्‍व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनायी जा रही है। इस वर्ष का विषय है लोगों, पृथ्‍वी, खुशहाली और शांति के लिए शिक्षण।

डॉक्‍टर कलाम का जन्‍म 15 अक्‍तूबर 1931 में रामेश्‍वरम् में हुआ था। वे एरोस्‍पेस वैज्ञानिक थे जिन्‍होंने करीब चार दशक तक डीआरडीओं और इसरो में सेवा की थी। डॉक्‍टर कलाम को उन्‍हें शिक्षण और विद्यार्थियों से विशेष लगाव था। 2015 में अपनी मृत्‍यु से कुछ क्षण पहले उन्‍होंने शिलॉंग के भारतीय प्रबंधन संस्‍थान में व्‍याखान दिया था।

उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी.जे. कलाम की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम सादगी और ज्ञान की प्रतिमूर्ति थे। श्री नायडु ने कहा कि उन्होंने भारतीय रक्षा और अंतरिक्ष क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उपराष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्टर कलाम हमेशा प्रत्येक भारतीय को प्रेरणा देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here