विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि मलेरिया को नियंत्रित करने के मामले में भारत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। संगठन द्वारा जारी विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020 के अनुसार इस रोग से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से भारत एक ऐसा देश है जहां 2018 की तुलना में 2019 में 17 दशमलव छह प्रतिशत की कमी हुई।
2017 की तुलना में वर्ष 2018 में मलेरिया के रोगियों की संख्या 27 दशमलव छह प्रतिशत तक घटी है। वर्ष 2019 में यह 2018 की तुलना में 18 दशमलव चार प्रतिशत तक कम हुई है।
भारत में क्षेत्र वार मामलों में भी काफी कमी आई है और वर्ष दो हजार से 2019 के बीच मलेरिया के मामलों में 71 दशमलव आठ प्रतिशत कमी आई है और इससे होने वाली मौतों का प्रतिशत भी गिरा है। इसी अवधि में मलेरिया से होने वाली मौतों का प्रतिशत 92 से घटकर 83 दशमलव तीन चार हो गया है।
देश में मलेरिया उन्मूलन के प्रयास 2015 में शुरू किए गए और स्वास्थ्य मंत्रालय ने मलेरिया उन्मूलन के लिए 2016 में राष्ट्रीय नीति बनाई। जुलाई 2017 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रणनीति योजना तैयार की, जिसमें अगले पांच वर्षों के लिए किए जाने वाले उपाय तय किए गए हैं।