साल के अंत तक रूस से 90% तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाएगा यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ के नेताओं ने इस वर्ष के अंत तक रूस से अधिकांश तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्‍यक्‍त की है। यह पाबंदी यूक्रेन की सहायता के लिए आयोजित बैठक के दौरान रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के तहत है। पाइप लाइन के जरिए तेल आयात पर अस्‍थायी रूप से अभी छूट की अनुमति दी गई है।

यूरोपीय संघ परिषद के अध्‍यक्ष चार्ल्‍स मिशेल ने कहा कि सहमति के अंतर्गत रूस से तेल आयात के दो तिहाई से भी अधिक पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।  उन्‍होंने कहा कि नए प्रतिबंधों के लिए सभी 27 सदस्‍य देशों की सहमति जरूरी थी। इसे बुधवार तक कानूनी रूप से अनुमोदित कर दिया जाएगा।

मिशेल ने बताया कि यूरोपीय संघ के नेता यूक्रेन को सहायता के अंतर्गत 9 अरब यूरो देने पर भी सहमत हुये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here