CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, कक्षा 12 की अंक-सुधार परीक्षा का कार्यक्रम जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा में 99 दशमलव शुन्य चार प्रतिशत परिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। लड़कियों ने इस बार भी 99 दशमलव दो चार प्रतिशत के परिणाम के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया । 98 दशमलव आठ नौ प्रतिशत लड़के और परीक्षा में शामिल सभी ट्रांसजेंडर सफल रहे।

त्रिवेंद्रम क्षेत्र में सबसे अधिक 99 दशमलव नौ-नौ प्रतिशत और गुवाहाटी क्षेत्र में सबसे कम 90 दशमलव पांच-चार प्रतिशत विद्यार्थी उतीर्ण हुए हैं।

यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और www.cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं। डिजिलॉकर के जरिए भी परिणाम देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here