पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की।
बैठक के बाद उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन पक्का है और सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर बातचीत चल रही है। कैप्टन ने कहा कि जीत की संभावना के आधार पर सीटों के बंटवारे का फैसला किया जाएगा।
शेखावत ने भी कहा कि पंजाब लोक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के साथ अगले वर्ष फरवरी-मार्च में होने की उम्मीद है।