दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहती है भाजपा : आतिशी

आतिशी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने हरियाणा के जरिए दिल्ली का पानी रोककर उनकी पार्टी और शहर को “निशाना बनाने” की नई साजिश रची है। हरियाणा में इस समय भाजपा सरकार है।

मतदान से पहले, भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए नई साजिश रची है। इस साजिश के तहत, अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से, भाजपा ने दिल्ली में पानी का प्रवाह रोक दिया है।” आतिशी ने 22 मई को दिल्ली में एक पत्रकार सम्मेलन में यह आरोप लगाया है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में 47 डिग्री तक तापमान में अनियमित पानी की सप्लाई और इसकी खराब क्वॉलिटी जेजे क्लस्टर, मलिन बस्तियों और अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। कई परिवार अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए टैंकरों पर निर्भर रहने या बोतल वाला पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। दिल्ली में पानी को लेकर झगड़े हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here