श्रीलंका में लगा 36 घंटे का कर्फ्यू हटा

श्रीलंका में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर शनिवार को लगाया गया देशव्यापी कर्फ्यू आज हटा लिया गया है। रेल सेवाओं के अलावा श्रीलंका परिवहन बोर्ड के तहत चलने वाली और निजी बस सेवाएं सुबह 6 बजे से फिर से शुरू हो गई हैं।

रेलगाड़ियां एक घंटे की देरी से चल रही हैं। सरकारी बसें अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं, निजी बस मालिकों ने कहा कि निजी बसों के मौजूदा बेड़े में से केवल 15 प्रतिशत बस सेवाएं ही फिर से शुरू हो पाई है।

श्रीलंका इस समय अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। सरकार की नीतियों के विरोध के मद्देनजर श्रीलंका के सभी मंत्रियों ने कल रात सामूहिक इस्तीफा दे दिया। अब केवल प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे ही काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here