नितिन गडकरी ने लॉन्च की देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल

नई दिल्ली: भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विदेशी तेल पर निर्भरता को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने आज ऑटो सेक्टर में सबसे बड़ा धमाका किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश की पहली 100% फ्लेक्स-फ्यूल (इथेनॉल) मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। यह क्रांतिकारी स्वदेशी बाइक पूरी तरह से पेट्रोल मुक्त होकर केवल 100% इथेनॉल पर दौड़ने में सक्षम है, जो सीधे तौर पर विदेशी तेल लॉबी और देश में प्रदूषण फैलाने वाले सिंडिकेट के मुंह पर करारा तमाचा है।

नितिन गडकरी ने साफ किया कि यह तकनीक देश के अन्नदाता किसानों को ‘ऊर्जादाता’ बनाएगी, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाला ईंधन गन्ने और अनाज से तैयार होता है। इससे भारत के 16 lakh करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा भंडार की बचत होगी, जो अब तक कच्चे तेल के आयात में विदेशों में जाता था। पेट्रोल से आधी कीमत पर मिलने वाले इथेनॉल से जहां आम आदमी का खर्च आधा हो जाएगा, वहीं शहरों में प्रदूषण में 80% तक की भारी कमी आएगी। मोदी सरकार की इस ‘नेशन फर्स्ट’ नीति ने साफ कर दिया है कि नए भारत की प्रगति का पहिया अब किसी विदेशी ईंधन का मोहताज नहीं रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here