उत्तर भारत में वर्षा का प्रकोप जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट में कहा कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री को जानमाल के नुकसान, सडक, फसलों की स्थिति और चारधाम यात्रा तथा कावड यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।

पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को टेलीफोन पर राज्‍य आपदा मोचन बल, पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी फोन पर बातचीत की। सुक्‍खू ने प्रधानमंत्री को जानमाल के नुकसान के बारे में जानकारी दी और केंद्र सरकार से राज्‍य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का अनुरोध किया। मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस स्थिति को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करने की भी अपील की।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल – एन.डी.आर.एफ. ने बारिश, बाढ़ और भूस्‍खलन से प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए है। एन.डी.आर.एफ. ने चार राज्यों में 39 दल तैनात किए है। पंजाब में 14, हिमाचल प्रदेश में 12, उत्‍तराखंड में 8 और हरियाणा में 5 टीमें तैनात की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here