सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश से नॉएडा पहुंची सानिया खातून

सीमा हैदर का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है। महिला आठ दिनों से नोएडा में है। महिला का कहना है कि नॉएडा के एक शख्स ने उससे शादी की और तीन साल साथ रहने के बाद उसे छोड़कर वापस भारत के नोएडा आ गया। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश से नॉएडा पहुंची सोनिया अख्तर अपने बच्चे के साथ आई है।

उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभ तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की। उनका एक बच्चा है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है। महिला का आरोप है कि नोएडा का रहने वाला सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश में नौकरी करता था। वह महिला से प्यार करने लगा और फिर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।

आरोप है कि सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो सौरभ ने कहा, उसे इंडिया जाकर कुछ जरूरी काम निपटाने हैं और वापस आना है। इसके बाद वह गया और वापस ही नहीं आया। महिला ने आरोप लगाया कि सौरभ ने सारे नंबर बंद कर लिए, जिससे उसका कॉन्टैक्ट होता था। सीमा हैदर को देखते हुए महिला की हिम्मत बढ़ गई और उसने वीजा लेकर इंडिया आने का फैसला किया। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की महिला सेल ने सौरभ और उसके बीच समझौता कराने की कोशिश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here