हरित क्रांति के जनक MS स्वामीनाथन का निधन

0
112

देश में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का निधन हो गया है। चेन्नई के एक अस्पताल में उन्होंने 98 साल की उम्र की अंतिम सांस ली। स्वामीनाथन को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

स्वामीनाथन भारत ही नहीं दुनिया भर में मानव हित में किए गए कार्यों के लिए जाने जाते हैं. उन्हें 84 डॉक्टरेट की उपाधि मिली थी जिनमें से 24 अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने दी थी। भारत सरकार ने 1967 में पद्म श्री, 1972 में पद्म भूषण और 1989 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

स्वामीनाथन 98 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। एम एस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन के सूत्रों ने बताया कि उनका कुछ वक्त से उम्र संबंधी बीमारियों के लिए इलाज चल रहा था। डॉ. स्वामीनाथन के भतीजे राजीव ने फोन पर बताया, हरित क्रांति के जनक ने आज सुबह 11.15 बजे अंतिम सांस ली। पिछले 15 दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here