मुरादाबाद में फहराया गया पाकिस्तान का झंडा

0
77

उत्तर प्रदेश के मुराबादबाद में एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला है। यहां एक घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फरहाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस ने भी तगड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

मामला मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र का है। खबर है कि पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की धारा 153 A, 153 B के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर की छत पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का झंडा हराया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच पाकिस्तान के झंडे को उतरवाकर कब्जे में ले लिया है।

भगतपुर थाना क्षेत्र के नेपा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कुलदीप कुमार की तरफ से क्षेत्र के रहीश और उसके पुत्र सलमान के खिलाफ देशद्रोह की धारा में तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here