एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत 13 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 53 पदक जीता

चीन के हांगचोओ में 19वें एशियाई खेलों में भारत ने आज तीन स्‍वर्ण, सात रजत और पांच कांस्‍य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम किए। पदक तालिका में भारत 13 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 53 पदक जीतकर चौथे स्थान पर बना हुआ है।

अविनाश साबले ने पुरुषों की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि तेजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेक में स्‍वर्ण पदक जीता। वहीं, निशानेबाज़ी में पुरुष ट्रैप टीम स्‍पर्धा में भारत ने आज एक और स्वर्ण पदक जीता। वहीं व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में कीनन डारियस ने कांस्य पदक अपने नाम किया जबकि महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता।

पुरूषों के लॉंग जम्‍प में श्रीशंकर ने शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीता। जबकि महिलाओं की हेप्‍टेथेलॉन-800 मीटर में नंदिनी अवसारा को कांस्‍य पदक से संतोष करना पड़ा। महिला चक्का फेंक में सीमा पुनिया कांस्‍य पदक अपने नाम किया।

महिलाओं की 1,500 मीटर दौड़ में हरमिलन बैंस ने रजत और पुरूषों की 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार सरोज ने रजत और जिनसन जॉनसन ने कांस्‍य पदक जीता। महिलाओं के 100 मीटर बाधा दौड़ में याराजी ज्‍योति ने भी रजत पदक जीता। इससे पहले आज दिन की शुरूआत में अदिती अशोक ने गोल्फ रजत पदक जीता।

बैडमिंटन में पुरूष टीम स्‍पर्धा में भारत ने आज रजत पदक जीता। फाइनल में भारत को उन्‍हें चीन से हार का सामना करना पड़ा। महिला हॉकी के पूल चरण में आज भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here