ISRO ने अंतरिक्ष में रचा एक और इतिहास, XPoSat सैटेलाइट किया लॉन्च

भारत ने आज नए वर्ष 2024 का स्वागत करने के साथ ही देश के पहले एक्सपोसेट मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसी के साथ इसरो (ISRO) ने अंतरिक्ष में एक और इतिहास रच दिया। श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर इसे लॉन्च कर भारत ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। एक्सपोसेट ब्लैक होल के रहस्य का पता लगाएगा।

एक साल से भी कम समय में यह भारत का तीसरा मिशन है। भारत अब एक उन्नत खगोल विज्ञान वेधशाला लॉन्च करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इसे विशेष रूप से ब्लैक होल और न्यूट्रॉन सितारों के अध्ययन के लिए तैयार किया गया है। पीएसएलवी-सी58 राकेट की मदद से सैटेलाइट को 6-डिग्री के झुकाव के साथ 650 किलोमीटर की इच्छित कक्षा में सटीक रूप से स्थापित किया गया है।

एक्सपोसेट (XPoSat) एक्स-रे स्रोत का पता लगाने और ‘ब्लैक होल’ की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने में मदद करेगा। ऐसे में नववर्ष के पहले दिन खगोल विज्ञान की दुनिया में भारत की यह बड़ी छलांग मानी जा रही है। याद हो, इससे पहले दुनिया साल 2023 में भारत की चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here