ईरान जाने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए एक बड़ी खबर आई है। ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया है। ईरान की सरकार ने 4 फरवरी 2024 से भारत के नागरिकों के लिए वीजा को खत्म करने की मंजूरी दी है। इससे ईरान में भारतीय टूरिज्म के बढ़ने की संभावना है। सामान्य पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों को अब बिना वीजा के ईरान में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी, लेकिन कुछ प्रतिबंध भी रहेंगे। आइए जानें नए नियमों के बारे में।
यह नीति केवल पर्यटन उद्देश्य के अंतर्गत वैद्य होगी। इस छूट के साथ पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिक 15 दिन के अधिकतम प्रवास के लिए प्रत्येक 6 महीने मे एक बार ईरान में प्रवेश कर सकेंगे। अगर भारतीय नागरिक अधिक अवधि के लिए ईरान में रहना चाहते हैं तो उन्हें 6 माह की अवधि के भीतर बार -बार अन्य प्रकार के वीजा लेने होंगे। यह अनिवार्य वीज़ा भारत में ईरान के संबंधित प्रतिनिधि के माध्यम से लेना होगा।
इससे पहले पिछले साल मलेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका समेत कई देशों ने भारतीयों के लिए बिना वीजा एंट्री को शुरू किया है। केन्या ऐसी घोषणा करने वाला सबसे हालिया देश था। पिछले साल नवंबर में मलेशिया और श्रीलंका ने भारतीयों के लिए 30 दिनों के वीजा फ्री एंट्री को इजाजत दी थी।