5 करोड़ आयुष्‍मान-कार्ड जारी करने वाला देश का पहला राज्‍य बना उत्तर प्रदेश

उत्‍तर प्रदेश आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना के तहत पांच करोड़ आयुष्‍मान कार्ड जारी करने वाला देश का पहला राज्‍य बन गया है। प्रदेश सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार राज्‍य में पांच करोड़ 17 हजार नौ सौ बीस आयुष्‍मान कार्ड जारी किए गए हैं। इनसे सात करोड़ 43 लाख 82 हजार तीन सौ चार लोगों को लाभ मिला है।

इस योजना के पैनल में राज्‍य में कुल तीन हजार सात सौ 16 अस्‍पताल शामिल हैं। आयुष्‍मान भारत योजना के तहत कुल 34 लाख 81 हजार दो सौ 52 स्‍वास्‍थ दावे दाखिल किए गए। इनमें से 32 लाख 75 हजार सात सौ 37 दावे निपटा दिए गए हैं। राज्‍य में स्‍वास्‍थ दावा निपटान दर 92 दशमलव चार-आठ प्रतिशत है।

इस योजना के तहत रोजाना नि:शुल्‍क उपचार कराने वाले रोगियों की संख्‍या में महत्‍वपूर्ण वृद्धि हो रही है। पहले रोजाना औसतन दो हजार रोगी इस योजना के तहत अस्‍पताल में भर्ती होते थे, जो अब बढ़कर लगभग आठ हजार प्रति दिन तक पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here