दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आज शुक्रवार सुबह कुछ देर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पहले एक्स पोस्ट में कहा है कि दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेगा।
उल्लेखनीय है कि आईटीओ से कुछ फासले पर आम आदमी पार्टी का दफ्तर है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुबह 10 बजे भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया है।
भाजपा मुख्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर और भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा कड़ी कर दी है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी बीजेपी और विपक्षी दलों में ठन गई है। बीजेपी जहां कह रही है कि जो जुर्म किया है उसे जेल जाना ही पड़ेगा। वहीं, विपक्षी नेता इसे केजरीवाल को तंग करना बता रहे हैं। विपक्षी दल दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाएंगे। आम चुनावों में विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।











