लोकसभा चुनाव के पहले फेज से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी ANI को दिये इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय ( ED) को लेकर भी बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि ED बेहतरीन काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि एजेंसी के 97% केस ऐसे लोगों पर हैं, जो राजनीति में शामिल नहीं है।
विपक्ष के इस आरोप पर कि सभी संस्थाओं पर BJP का कब्ज़ा है पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘…हमने चुनाव आयोग में सुधार किया है…एक कहावत है – नाच न जाने आंगन टेढ़ा इसलिए कभी का बहाना बनाएंगे। असल में हार के लिए उन्होंने अभी से कुछ तर्क गढ़ने शुरू कर दिए हैं…’।
प्रधानमंत्री ने एलन मस्क के भारतीय बाजार में प्रवेश और रोजगार सृजन पर कहा, ‘मस्क का मोदी समर्थक होना एक बात है, मूलतः वह भारत के समर्थक हैं…मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आना चाहिए। पैसा किसी का भी लगा हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए, उसके अंदर सुगंध मेरे देश की मिट्टी की आनी चाहिए, ताकि मेरे देश के नौजवान को रोजगार मिले…’










