Swiggy ने प्लेटफॉर्म फीस 17% बढ़ाई, अब हर ऑर्डर पर लगेंगे 17.58 रुपये

 

खाना ऑर्डर करना अब थोड़ा और महंगा हो गया है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में करीब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब हर ऑर्डर पर GST सहित 17.58 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले 14.99 रुपये थे। कंपनी का कहना है कि यह वृद्धि प्लेटफॉर्म के संचालन और रखरखाव के लिए की गई है।

यह पहली बार नहीं है जब Swiggy ने फीस बढ़ाई है। अगस्त 2025 में भी कंपनी ने करीब 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले Zomato भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 19.2 प्रतिशत यानी 2.40 रुपये प्रति ऑर्डर का इजाफा कर चुकी है। Zomato की नई फीस GST सहित 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब LPG की कीमतें बढ़ने से रेस्तरां की लागत में भी इजाफा हुआ है।

बाजार में Swiggy के शेयर मिले-जुले संकेत दे रहे हैं। दोपहर 12:30 बजे शेयर 2.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 279.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था, लेकिन बीते एक हफ्ते में 5 प्रतिशत और एक महीने में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

पिछले छह महीनों में Swiggy के शेयर में 36 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। फूड डिलीवरी सेक्टर में बढ़ती लागत और प्रतिस्पर्धा के बीच प्लेटफॉर्म फीस में यह बदलाव उपभोक्ताओं पर सीधा असर डालेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here