आईपीएल 2026 में ईडन गार्डन्स पर रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की शुरुआत अच्छी रही लेकिन वैभव अरोड़ा ने तीन गेंदों के भीतर दोनों सलामी बल्लेबाजों मिचेल मार्श और एडेन मार्करम को आउट कर दिया।
कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन आयुष बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को संभाला। इसके बाद 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवरों में 27 गेंदों में नाबाद 54 रन ठोककर मैच पलट दिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे और मुकुल ने 2 छक्के लगाकर LSG को यादगार जीत दिलाई।
इससे पहले KKR ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 41 और अंगकृष रघुवंशी ने 45 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। कैमरून ग्रीन ने नाबाद 32 और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 39 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 70 रनों की अटूट साझेदारी की।
KKR के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट लिए। LSG की यह आईपीएल 2026 में दूसरी जीत है जबकि KKR की यह लगातार तीसरी हार है।











