सोना-चांदी में बड़ी गिरावट! निवेशकों को लगा झटका, जानें आज के ताज़ा भाव

सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 859 रुपए टूटकर 1,51,793 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 4,693 रुपए की गिरावट के साथ 2,38,581 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 0.84 प्रतिशत गिरकर 4,747 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस गिरावट की मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स में मजबूती और कच्चे तेल का 8 प्रतिशत से अधिक उछलकर 100 डॉलर पार कर जाना है। मजबूत डॉलर के दबाव में रुपया भी 55 पैसे कमजोर होकर खुला। विश्लेषकों का कहना है कि कॉमेक्स पर सोने के लिए 4,750-4,770 डॉलर पर बाधा है और अगर यह 4,650 डॉलर से नीचे टूटा तो 4,570 डॉलर तक की और गिरावट संभव है। फिलहाल निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here