IPL 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसकी नींव कोहली और साल्ट की 120 रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी ने रखी। कोहली ने 38 गेंदों में 50 और साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन कूटे।
कप्तान रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 53 रन ठोककर स्कोर को और बड़ा किया। जवाब में मुंबई की शुरुआत ठीक रही लेकिन रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए पर MI 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी। सुयश शर्मा ने 2 विकेट लेकर RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई।











