रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बाद बाजारों में उछाल

0
232

एशियाई शेयर बाजार आज शुरूआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्‍य कार्रवाई और अमरीका द्वारा रूस पर कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद कल विश्‍व के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी।

बम्‍बई शेयर बाजार का सूचकांक अब से कुछ देर पहले एक हजार चार सौ 33 अंकों के उछाल के साथ 55 हजार 959 पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 435 अंक की वृद्धि के साथ 16 हजार 687 पर पहुंच गया।

कच्‍चे तेल की कीमतें भी आज कुछ कम हुई। कल कच्‍चे तेल के भाव एक सौ डॉलर के पार पहुंच गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here