जहांगीरपुरी क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है

दिल्‍ली पुलिस ने राजधानी के जहांगीरपुरी क्षेत्र में पथराव और आगजनी मामले में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्‍यक्तियों में दो प्रमुख अभियुक्‍त भी शामिल हैं, जो पुलिस हिरासत में भेज दिए गए हैं।। दो किशोरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रमुख अभियुक्‍तों ने गोली चलाई थी, जिससे दिल्‍ली पुलिस का एक सब-इंस्‍पेक्‍टर घायल हो गया था। तीसरे प्रमुख अभियुक्‍त को कल रात गिरफ्तार किया गया। वह पहले भी जहांगीरपुरी इलाके में डकैती और हत्‍या के प्रयास मामले में शामिल रहा है। जहांगीर पुरी हिंसा में आठ पुलिस कर्मी और एक स्‍थानीय निवासी घायल हुआ था।

पुलिस उपायुक्‍त- उत्‍तर पश्चिम, उषा रंगनानी ने बताया कि अभियुक्‍तों से तीन बंदूक और पांच तलवार जब्‍त की गई है।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्‍त रविन्‍द्र यादव ने बताया कि जिला पुलिस और अपराध शाखा संयुक्‍त रूप से मामले की जांच कर रही है। जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जन्‍मोत्‍सव शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here