बंगाल की खाडी में असानी तूफान प्रचंड हुआ, आंध्र प्रदेश, ओडिसा और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट

दक्षिण- पूर्व बंगाल की खाडी पर बना चक्रवात असानी सघन होकर तेज चक्रवात में बदल गया है और उत्‍तरी आंध्रप्रदेश- ओडिसा तटों की ओर बढ गया है। आंध्रप्रदेश, ओडिसा और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चक्रवात के असर से इन राज्‍यों में कल से तेज वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात और सघन हो सकता है। लेकिन यह ओडिसा या आंध्रप्रदेश तटों से नहीं टकरायेगा। ओडिसा सरकार ने कहा कि इस जानकारी के बावजूद राज्‍य में चौकसी में कमी नहीं जायेगी।

पश्चिम बंगाल में चक्रवात असानी के कोलकाता तट से टकराने की संभावना नहीं है लेकिन इसके असर से तेज बारिश होगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में कोलकाता नगर निगम के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। नगर निगम प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिये सभी आवश्यक उपकरणो की व्यवस्था कर ली है। असानी चक्रवात के गुजरने के दौरान नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा।

तेलंगाना के विभिन्न भागों में वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई स्थानों पर अगले तीन दिन तक हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना  व्यक्त की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here