यशवंत सिन्हा, राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे। विपक्षी दलों की नई दिल्ली में आज हुई बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की गई। इन दलों ने संयुक्त बयान में कहा है कि यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी पर सर्व सहमति से फैसला लिया गया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के बारे में सहमति बनाने के गंभीरता से प्रयास नहीं किए।
आज की बैठक में कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे, मार्क्सवादी कम्युनिस्टपार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, डीएमके पार्टी के तिरुचि सिवा और अन्य ने भाग लिया।
इससे पहले य़शवंत सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें प्रेसिडेंट पद के लिए विपक्ष का प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है|