चित्रकूट में ‘कोदंड वन’ की स्थापना, योगी ने किया वन महोत्सव का आगाज

योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में मानिकपुर के सेहरिन में वैदिक मंत्रों के बीच हरिशंकरी का पौधा रोपकर प्रदेश में वन महोत्सव का आगाज किया। योगी आदित्यनाथ के साथ धर्मनगरी के साधु-संतों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मनुष्य का जीवन चक्र वनों पर आधारित है लेकिन वन काटकर मनुष्य ने स्व्यं अपने आस्तित्व पर खतरा पैदा किया है।

आज इस अवसर पर उन्होंने सेहरिन में कोदंड वन विकसित करने को कहा।योगी आदित्यनाथ ने बताया कहा कि त्रेता में यहाँ वनों का बड़ा क्षेत्र रहा होगा लेकिन कटान से वन नष्ट हो गए और पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया। कोदंड को उन्होंने राम के धनुष से जोड़ा और कहा कि कामदगिरि भी धनुषाकार है।

धर्मनगरी चित्रकूट के टाइगर रिजर्व क्षेत्र से टाइगर दहाड़ेगा तो भगवान श्रीराम का संदेश पूरे विश्व में जाएगा। बुंदेलखंड में घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here