नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन का शपथग्रहण समारोह कल होगा। राज्यपाल फागु चौहान शाम चार बजे नई मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले, नीतीश कुमार ने राज्य में नई सरकार के गठन का दावा पेश किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्यपाल फागु चौहान को 164 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी गई है। इनमें सात राजनीतिक दलों राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा, वामदल के विधायक और एक स्वतंत्र विधायक शामिल है।
इससे पहले, नीतीश कुमार को जनता दल यूनाईटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के महागठबंधन का सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। यह फैसला तीनों दलों की एक संयुक्त बैठक में लिया गया।
इससे पहले, JDU ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के सहयोग से राज्य में नई सरकार का गठन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर दिया। RJD और कांग्रेस में नई सरकार के गठन करने के लिए नीतीश कुमार के समर्थन में पत्र दिया है। भारतीय जनता पार्टी से अलग होने का फैसला आज सुबह श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जनता दल यूनाईटेड विधायक दल की बैठक में लिया गया।
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। इनमें राष्ट्रीय जनता दल के 79, जनता दल यूनाईटेड के 45, कांग्रेस के 19, वामदलों के 16 और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के चार विधायक हैं। विधानसभा में एक स्वतंत्र विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी के 77 विधायक हैं।