ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हिंदू मंदिरों पर हमला करने के बाद अब खालिस्तानी भारतीयों को निशाना बना रहे हैं। रविवार को वहाँ जनमत संग्रह आयोजित किया गया था। इस दौरान, तिरंगा यात्रा निकाल रहे भारतीयों को खालिस्तानियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। यही नहीं, इन लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया। इस घटना के दौरान ऑस्ट्रेलिया की पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
ऑस्ट्रेलियाई हिंदू मीडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ में तिरंगा लिए हुए भारतीयों को खालिस्तानी लोग कैसे दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। इन लोगों ने भारतीयों को पीटने के लिए खालिस्तानी झंडे में लगे डंडे का उपयोग किया। वहीं, कुछ खालिस्तानी तलवार के साथ भी नजर आए।
Video claims to show #Khalistanis on a rampage in an Australian city. pic.twitter.com/toSBqlC6Pn
— Tarek Fatah (@TarekFatah) January 29, 2023
द ऑस्ट्रेलिया टुडे के मुताबिक इस हमले में 5 लोग घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑस्ट्रेलिया टुडे ने ट्वीट किया, ‘मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर फाइव में खालिस्तान समर्थकों के उत्पात का एक और वीडियो वायरल है। घटना में घायलों को अस्पताल भेजा गया है।’
Indians from the Hindu community beaten up by Khalistanis for waving Indian flag on the streets of Australia
Khalistani Terrorism is a ticking bomb #KhalistanReferendum pic.twitter.com/vb5RrszPE7
— Monica Verma (@TrulyMonica) January 29, 2023