नागपुर में भिखारी मुक्‍त शहर नाम से नई पहल की शुरुआत हुई

महाराष्‍ट्र के नागपुर में भिखारी मुक्‍त शहर नाम से एक नई पहल की शुरुआत की गई है। नागपुर के पुलिस आयुक्‍त अमितेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 144 के बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि वह इसे कड़ाई से लागू करेंगे और सार्वजनिक स्‍थानों पर भीख मांगने की अनुमति नहीं होगी। यह नागपुर पुलिस और नागपुर नगर निगम समाज कल्‍याण विभाग का संयुक्‍त उपक्रम है।

नागपुर नगर निगम ने अपने आश्रय स्‍थलों में निराश्रित लोगों को आश्रय देने के लिए विशेष व्‍यवस्‍था की है। पुलिस अभियान में पकड़े गए भिखारियों को अपने आश्रय गृह में स्थानांतरित करने के लिए नागरिक निकाय ने एक बस और एक एम्बुलेंस तैयार रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here