AAP के नेता भगवंत मान ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

संगरूर से पूर्व सांसद भगवंत मान ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने  शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव एसबीएस नगर नवांशहर जिले के खटकड कलां में उन्हें शपथ दिलाई।

शपथ समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के पार्टी मामलों के प्रभारी राघव चड्ढा और पार्टी के अन्य नेताओं सहित आम जनता शामिल हुई।

भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने अपने संबोध‍न में कहा क‍ि यहां आने की एक खास वजह है।

पहले शपथ ग्रहण राजमहलों में होते थे। अब शपथ ग्रहण समारोह शहीदों के गांव आया है। जिन्होंने हमें ये देश दिया उन्हें याद तो करें, केवल 23 मार्च और 28 सितंबर को थोड़ी याद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here