CAA से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी : अमित शाह

लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण के पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों पर अटल है। हम किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे, लेकिन हम तुष्टीकरण भी नहीं करेंगे। कांग्रेस को सीएए  से क्या आपत्ति है? सीएए किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में मीडिया से कहा था कि भले ही कांग्रेस के घोषणापत्र में विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने पर इसे निरस्त कर दिया जाएगा।

शाह ने आगे कहा कि जहां तक तीन कानूनों का सवाल है, तो चिदंबरम खुद समिति का हिस्सा थे। उन्होंने कई बार इस पर सकारात्मक सुझाव दिए और उनकी सराहना भी की। तीन कानून देश की आपराधिक न्याय प्रणाली को दुनिया में सबसे आधुनिक बनाएंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामलों का परिणाम नहीं चाहती। वह चाहती है कि न्याय लंबित रहे लेकिन भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियां स्पष्ट हैं – हर नागरिक को कम से कम समय में न्याय पाने का संवैधानिक अधिकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here