लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश ने अतीत की ‘बीमार प्रदेश’ वाली अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया है और आज यह राज्य राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का एक सशक्त ‘ग्रोध इंजन’ बनकर उभर रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि सुनियोजित नीतियों और प्रशासनिक सुधारों के बल पर राज्य के आर्थिक परिदृश्य में यह बड़ा सकारात्मक बदलाव संभव हुआ है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, औद्योगिक निवेश के अनुकूल माहौल और ढांचागत विकास पर केंद्रित प्रयासों ने राज्य की उत्पादकता को गति दी है। बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व विस्तार और पारदर्शी कार्यशैली के चलते निवेशकों का विश्वास बढ़ा है, जिससे उत्तर प्रदेश अब विकास और नए अवसरों के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से स्थापित हो रहा है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य की इस बदली हुई कार्यसंस्कृति ने जनसामान्य के जीवन स्तर और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा दी है। पिछड़ेपन के दौर से निकलकर विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाना यह साबित करता है कि उत्तर प्रदेश आने वाले वर्षों में देश की समग्र आर्थिक प्रगति को गति देने में निर्णायक योगदान देता रहेगा।











