ओडिसा सरकार ने राष्ट्रीय हॉकी टीम को प्रायोजित करने की अवधि दस वर्ष के लिए आगे बढा दी है।
पुरूषों और महिलाओं की राष्ट्रीय हॉकी टीम के प्रायोजन की अवधि दस वर्ष के लिए बढाएं जाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिसा और हॉकी एक दूसरे का पर्यायवाची बनने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी के लिए नये युग की शुरूआत होगी और राष्ट्र का गौरव लौटेगा।
मुख्यमंत्री श्री पटनायक ने तोक्यो ओलिम्पिक में ऐतिहासिक जीत पर प्रत्येक खिलाडी को दस लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को पांच लाख रुपये प्रदान किये। इससे पहले कल दिन में भारतीय हॉकी टीम भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां उसका भव्य स्वागत किया गया।