किसान संगठनों का ‘भारत बंद’

न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मांगों लेकर ‘अन्नदाता’ एक बार फिर सड़क पर हैं। सरकार और किसानों के बीच 2 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। 13 फरवरी से शुरू हुए किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का गुरुवार को तीसरा दिन था। मांग पूरी नहीं होते देख संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन ने आज गुरुवार 16 फरवरी को ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है।

किसानों के ‘भारत बंद’ को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन है. संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी समान विचारधारा वाले संगठनों से एकजुट होने और ‘भारत बंद’ में भाग लेने का अनुरोध किया है। ‘भारत बंद’ के तहत विरोध-प्रदर्शन सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि ‘भारत बंद’ के दौरान किन सेवाओं पर पाबंदी रहेगी।

16 फरवरी को भारत बंद की वजह से यातायात, दुकानें, कृषि गतिविधियां, औद्योगिक क्षेत्रों, निजी कार्यालयों, मनरेगा ग्रामीण कार्य और सेवा क्षेत्र से जुड़े संस्थान बंद रखे जा सतके हैं। इस दिन ग्रामीण कार्यों और कृषि गतिविधियों के बंद रहने से किसान और श्रमिक काम नहीं करेंगे। बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जैसे एम्बुलेंस, मेडिकल सुविधा, शादी और बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को नहीं रोका जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here