राष्ट्रीय चमोली में सुरंग के अंदर फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान आज भी जारी रहा By हमारे संवाददाता - February 13, 2021 0 506 FacebookTwitterPinterestWhatsApp उत्तराखंड में चमोली में सुरंग के अंदर फंसे करीब 25 से 35 लोगों का तलाश और बचाव अभियान आज भी दिन भर जारी रहा। आज एन.टी.पी.सी. के मुख्य प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान की प्रगति की समीक्षा की।