NIA ने मुम्बई से दाउद गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह तस्करी, आतंकवाद, धन-शोधन, नकली नोटों के परिचालन और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अलकायदा जैसे संगठनों की आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उगाहने का काम भी करता था।
मोहम्मद इकबाल कुरैशी ऊर्फ सलीम फ्रूट डी-कम्पनी का नजदीकी है। इसकी छोटा शकील के नाम पर सम्पत्ति के सौदों में धन उगाही और डी-कम्पनी के अन्य कामों जैसे विवाद निपटारा और आतंकवादियों के लिए धन उगाहने जैसे कामों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है
बताया जाता है कि सलीम का निकाह छोटा शकील की पत्नी की बहन से हुआ है। इसी वजह से वह सलीम के बेहद करीब है। सलीम के पिता मुंबई के नल बाजार इलाके में फल बेचते थे। इसी वजह से उसका नाम सलीम फ्रूट पड़ गया। सलीम फल एक्सपोर्ट करने का बिजनेस भी करता था।