भारतीय संविधान पारित किए जाने की वर्षगांठ के रूप में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय विधि दिवस और भारत का संविधान पारित किए जाने के दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
वर्ष 1949 में आज ही के दिन देश की संविधान सभा ने भारत का संविधान पारित किया था, जो 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ।
मध्यप्रदेश में, संविधान दिवस के अवसर पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।