केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश को इस साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी से काफी उम्मीदें हैं। श्री रिजिजू ने डॉ० कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में 162 बिस्तर वाले छात्रवास का उदघाटन करते हुए यह बात कही। रिजिजू ने कहा कि निशानेबाजी इस समय हमारे प्रमुख खेलों में से एक है, हमें निशानेबाजी से बहुत उम्मीदें हैं और भारत जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं का भंडार है। हमें तोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को भेजना चाहिए।