बिहार में नीतीश मंत्रिमण्डल में 17 नये मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें से नौ भाजपा के और आठ जनता दल-यु से हैं। आज पटना में राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल फागू चव्हाण ने मंत्रियों को शपथ दिलाई।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को भी भाजपा कोटे से मंत्री बनाया गया है। उनके अलावा एक निर्दलीय सुमित सिंह को भी मंत्रिमण्डल में शामिल किया गया है। जनता दल यू की लेसी सिंह दोबारा मंत्री बनाई गई हैं।