राहुल गांधी माफी मांग लें तो संसद में गतिरोध खत्म हो सकता है: हरदीप पुरी

लोकतंत्र पर राहुल गांधी की टिप्पणी और अन्‍य मुद्दों को लेकर गतिरोध के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित हुई। संसद के दोनों सदनों में आज भी लोकतंत्र पर राहुल गांधी की टिप्पणी और अदाणी समूह के मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी रहा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आज सुबह लोकसभा में बैठक शुरू होने पर सत्ताधारी दलों के सदस्यों ने राहुल गांधी से उनकी टिप्पणियों पर क्षमा याचना की मांग करते हुए नारे लगाए। वहीं कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी और अन्य दलों के सदस्य अदाणी समूह के मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग पर अड़े रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से बार-बार कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा। उन्होंने प्रश्नकाल शुरू करने का भी प्रयास किया, जो बेकार रहा। बाद में सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि लंदन में भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में की गई अपनी टिप्पणी के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यदि माफी मांग लेते हैं तो संसद में गतिरोध खत्म हो सकता है।.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here