24.2 C
New Delhi
Thursday, March 30, 2023

विश्व में सबसे तेज गति से, भारत में 70 लाख लोगों को कोविड का टीका लगाया गया

भारत में 26 दिनों के भीतर 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया जो विश्व में सबसे अधिक है। अमरीका में यह काम 27 दिनों में और ब्रिटेन मं 48 दिनों में सम्पन्न हुआ था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 70 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घटों में चार लाख पांच हजार से अधिक लोगों को टीका दिया गया।

देश में कोविड टीका लगवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ रही है। मंत्रालय ने बताया है कि 13 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 65 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीका कोविड दिया जा चुका है। बिहार में सबसे अधिक 79 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया गया। सात राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में चालीस प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड टीका लगाया गया। पुद्दुचेरी में यह संख्या सबसे कम साढे 17 प्रतिशत है।

इस बीच, देश में कोविड संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 97 दशमलव दो-छह प्रतिशत हो गई है। कल 11 हजार से अधिक लोग कोविड से स्वस्थ हुए। मंत्रालय ने बताया कि अब तक इस बीमारी से एक करोड पांच लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 42 हजार 562 है जो कुल मामलों का केवल एक दशमलव तीन-एक प्रतिशत है।

देश में कल संक्रमण के 12 हजार 923 नये मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल हुई एक सौ आठ मौतों को मिलाकर अब तक एक लाख 55 हजार लोग इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में 17 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड से कोई मौत नहीं हुई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार देश की विभिन्न प्रयोगशालाओं में कल छह लाख 99 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। अब तक बीस करोड चालीस लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Related Articles

उद्धव ठाकरे, आदित्य और संजय राउत को दिल्ली हाईकोर्ट का समन, मानहानि के मुकदमे में फँसे

दिल्ली हाईकोर्ट ने मानहानि के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और राज्यसभा एमपी संजय राउत को...

पाकिस्तान में मुफ्त आटा लेने के दौरान कम से कम 11 लोगों की मौत, 60 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हाल के दिनों में सरकारी वितरण कंपनी से मुफ्त आटा लेने की कोशिश में महिलाओं समेत कम से कम...

औरंगाबाद में भीड़ ने किया पुलिस पर हमला

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कुछ युवाओं के बीच झड़प होने के बाद 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,866FansLike
476FollowersFollow
2,679SubscribersSubscribe

Latest Articles